आरंग(10.12.22)- धर्मनगरी आरंग में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।सर्व समाज द्वारा आयोजित होने वाले श्रीमद भागवत कथा का आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होने जा रहा है।जिसमे सैकड़ो की संख्या में नगर और क्षेत्र की माताएं-बहने कलश को धारण करेंगी।भव्य कलश यात्रा को लेकर माताएं एवं बहने काफी उत्साहित है।वे सुबह से ही कलश के साथ कथा स्थल पहुँच रही है। गणपति एवं पंचांग पूजा के बाद भव्य कलश यात्रा, कथा स्थल से बस स्टैंड, महामाया मंदिर,कालेज चौक होते हुए मुख्य मार्ग से वापस कथा स्थल पहुँचेगी। जिसके बाद रविवार से विधिवत श्रीमद भागवत महापुराण का रसपान बुलन्दशहर से पधारे कथा वाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से करने को मिलेगा।