आरंग छत्तीसगढ़ धर्म संस्कृति

धर्मनगरी आरंग में भागवत भूषण आचार्य हिमांशु कृष्ण भारद्वाज का हुआ भव्य स्वागत,शनिवार को कलश यात्रा में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(09.12.22)- उत्तर प्रदेश मे भगवान राम और भगवान कृष्ण की पवित्र नगरी से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह अपने भक्तों को भागवत का रसपान कराने के लिए आरंग नगर पहुंचे श्रीमद् भागवत भूषण महाराज आचार्य श्री हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी का रायपुर से लेकर आरंग शहर तक भव्य स्वागत के साथ आतिशबाजी की गई। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति और उनके संरक्षक के साथ भक्तों का काफिला महाराज श्री को रायपुर के राम मंदिर से आदर सत्कार और पूजन के साथ ही उनका काफिला आगे बढ़ा,जहां मंदिरहसौद के आगे रसनी में महाराज जी के काफिले का भव्य स्वागत सत्कार करते हुए बाइक रैली के माध्यम से महाराज जी का काफिला आगे बढ़ा। आरंग शहर पहुंचते ही जगह-जगह महाराज जी का स्वागत सत्कार अनेक संगठनों और समाज के साथ ही भक्तों के द्वारा भव्य रुप से किया गया। इस दौरान महाराज जी ने भी प्रेम पूर्वक सभी का स्वागत स्वीकार करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद महाराज जी से मिलने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस संबंध में श्रीमद्भागवत महापुराण के संयोजक वेदराम मनहरे और सर्व समाज ने जानकारी देते हुए बताया कि खरमास लगने की वजह से भागवत भूषण महाराज जी के आते ही शुक्रवार को ही संध्या वेदी पूजन किया गया तत्पश्चात दूसरे दिन शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकलेगी।

शनिवार को निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन आरंग शहर में श्रीमद्भागवत आयोजन समिति के द्वारा भव्य मंगल कलश यात्रा निकलेगी। मंगल कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में माताओं और बहनों द्वारा अपने सिर पर मंगल कलश को धारण किया जाएगा, ऐसा माना जाता है कि मंगल कलश शुभ कार्यों का प्रतीक होता है और शुभ कार्यों के पहले मंगल कलश यात्रा के साथ कलश की पूजा की जाती है उसी तारतम्य में दशहरा मैदान से मंगल कलश यात्रा की शुरुआत होकर महामाया मंदिर,कालेज चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से वापस दशहरा मैदान में भागवत कथा स्थल पर आकर मंगल कलश यात्रा का समापन होगा।

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा आयोजन समिति के संयोजक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भागवत भूषण महाराज आचार्य पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है।रविवार से विधिवत श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा रूपी सागर का रसपान आरंग शहर के साथ ही क्षेत्र के आसपास से और अन्य स्थानों से आने वाले भक्तों को करने को मिलेगा ।भागवत रूपी सागर में हम जितना भी गोता लगा ले उतना कम है इसलिए भक्तों से अनुरोध है कि वह भागवत रूपी सागर में डुबकी लगाने और कथा अमृत का पान करने के लिए अपने जीवन को कृतार्थ कर धन्य मनाने के लिए जरूर कथा प्रांगण में पहुंचे।। उन्होंने यह भी कहा कि कई हजार भक्त कथा मंच पर बैठकर कथा का रसपान कर सकते हैं ऐसी व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की गई है और अलग-अलग समिति बनाकर अलग-अलग जिम्मेदारी दिया गया है जिससे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को सफल बनाया जा सके।। आप सभी भक्तों के साथ और सहयोग से निश्चित ही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह सफल होगा।।

About the author

Tukeshwar Lodhi