छत्तीसगढ़ जीवन शैली रायपुर

शाम-ए-बॉलीवुड में बिखरा नृत्य और ग्लैमर का रंग

महेश महिला संगठन का आयोजन ‘सावन सिंजारा’

रायपुर। महेश महिला संगठन (अंतर्गत महेश सभा) द्वारा सावन सिंजारे के अवसर पर शाम ए बॉलीवुड-ए ट्रीब्यूट टू द हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का आयोजन बुधवार को वृंदावन हॉल में किया गया। मंजू सोमानी, शानू लखोटिया व अर्चना लाहोटी के निर्देशन से आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष-1913 में राजा हरिश्चंद्र से शुरू हुए बॉलीवुड के ब्लैक एंड व्हाइट सफर से लेकर आज के रंगीन और डिजिटल दौर तक की खूबसूरत झलक देखने को मिली। संगठन की 30 महिलाओं ने गीत, नृत्य, वेशभूषा के साथ अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से इस आयोजन को जीवंत कर दिया। इस मौके पर बॉलीवुड थीम पर आधारित हाउजी भी खेली गई और इसके बाद सभी ने मजेदार हाई-टी का आनंद लिया। महेश महिला संगठन की अध्यक्ष पिंकी झंवर, सचिव ओजस्विता राठी ने बताया, इस आयोजन में राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री प्रतिभा नथानी, छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव नंदा भट्टड़ और कार्यकारिणी सदस्य बड़ी तादात में शामिल हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी