रायपुर। जैन समाज में आध्यात्मिक चातुर्मास के साथ ही जैन संवेदना ट्रस्ट का सेवा, मानव कल्याण का चातुर्मास •ाी जोर शोर से चल रहा है। सेवा के चातुर्मास में श्रवण यंत्र, बीपी व शुगर टेस्टिंग इक्यूपमेंट का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा साधर्मिक •ाक्ति के अंतर्गत कन्याओं के विवाह, व्यापार उन्नयन सहित अनेक योजनाओं पर कार्य जारी है। ट्रस्ट के महेंद्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया, सदर बाजर स्थित श्रीऋष•ादेव जैन मंदिर परिसर में बुधवार को साधर्मिकों को बीपी-शुगर टेस्टिंग इक्यूपमेंट व सर्ववर्ग के लोगों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। ट्रस्ट द्वारा पिछले 15 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा का यह अ•िायान चलाया जा रहा है। अब तक 10, 500 श्रवण यन्त्र का वितरण किया जा चुका है। वहीं मूक पशु-पक्षियों की सेवा और मानव सेवा के अंतर्गत श्रवण यंत्र, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, वैशाखी, बीपी व शुगर टेस्टिंग की मशीनें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। ट्रस्ट द्वारा अपील की गई है कि जिन बच्चों व बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे आडियोमैट्री जांच कराकर ट्रस्टी महेंद्र कोचर व विजय चोपड़ा से संपर्क कर सकते हैं।