खेल जगत • रायपुर

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर वार्षिक क्रीड़ा उत्सव आज से

रायपुर। क्षत्रिय वंश के प्रणेता भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के अवसर पर रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनता कॉलोनी गुढ़ियारी में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव की शुरुआत सोमवार, 16 नवंबर से होगी। संस्थान की गुढ़ियारी शाखा समेत यह आयोजन न्यू राजेन्द्र नगर, अमलीडीह रोड शिवानंद नगर एवं केन्ट इंटरनेशनल स्कूल झीट में भी होगा। विद्यालयों में प्रात: 10 बजे भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा होगी, इसके बाद शक्ति, एकता व विकास की तीन मशाल प्रज्ज्वलित की जाएंगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास हेतु गोला फेंक, तवा फेंक, व्यंजन प्रतियोगिता, रंगोली, पुष्पसज्जा, सुलेख, सलाद, फैंसी ड्रेस, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं कक्षावार आयोजित की जाएंगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी