खेल जगत

विश्वकर्मा लोहार क्रिकेट लीग कल से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज द्वारा इस वर्ष से प्रथम टेनिस बाल श्रीविश्वकर्मा लोहार क्रिकेट लीग-2026 का आयोजन समाज के युवाओं के लिए किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक मोतीलाल विश्वकर्मा व संयोजक राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह मैच 29 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हर रविवार को खेला जाएगा। सभी मैच माना बस्ती स्कूल मैदान में होंगे। लीग का उद्घाटन मैच 29 नवंबर, रविवार को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी