पांचवां छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी टूर्नामेंट रायपुर में आज व कल
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन (CWRA) के तत्वावधान में पांचवां छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी टूर्नामेंट – 2026 का आयोजन रायपुर के 157, संत रविदास वार्ड नं. 70, सरोना टाटीबंध में 23 और 24 अक्टूबर को किया जा रहा है।
एसोसिएशन ने इस बार टूर्नामेंट की थीम “शक्ति और दृढ़ संकल्प का उत्सव” रखी है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि सशक्तिकरण, समावेशन और खेल भावना का प्रतीक है। इसमें प्रदेश भर से आए दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, साहस और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
यह आयोजन दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास, समान अवसर और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि व्हीलचेयर रग्बी जैसे साहसिक खेल से खिलाड़ियों को नई पहचान और समाज को समावेश का संदेश मिलता है।
आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है, ताकि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ सके।
आयोजक: छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन
कार्यालय: 157, संत रविदास वार्ड नं. 70, सरोना, तातापबंध, जिला रायपुर (छ.ग.)
संपर्क: 93031 6255X, 70244 43177
तिथि: 23-24 अक्टूबर 2026