आरंग(14.10.22)- कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर अवध राम लोधी (भूतपूर्व सरपंच भोथली) को बनाया गया है।अध्यक्ष बनने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अवध राम लोधी ने ख़मतराई सोसायटी मे पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर लोधी ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का आभार व्यक्त किया।इस दौरान दौलत राम साहू रीवा सोसायटी अध्यक्ष,सुखदेव लोधी पूर्व उपाध्यक्ष ,जगदीश साहू समिति प्रबंधक रीवा,ताराचंद साहू समिति प्रबंधक ख़मतराई , शेषनारायण डाटा ऑपरेटर ,फेरुराम यादव, पूरन साहू, गुलाब यादव,बिशन लहरी, नियाराम साहू, शेखर यादव, सेवक राम लोधी सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

