आरंग(15.08.22)- स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आरंग के जनपद पंचायत मुख्यालय के मैदान में स्थानीय जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने ध्वजारोहण किया।जनपद कार्यालय के प्रांगण मे अधिकारी कर्मचारी के उपस्थिति पर जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए अपने उद्बोधन मे कहा कि 75 वीं वर्षगांठ हमारे पूर्वजो की बलिदानी के स्वरूप है, जो आज स्वतंत्र होकर देश को अच्छे मुकाम मे पहुंचाने के लिए अपने-अपने काम को जिम्मेदारी पूर्वक समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिये करें, जिससे बेहतर भारत बना सके,साथ ही प्रदेश सरकार तमाम योजनाओं को गरीब, मजदूर, व समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभान्वित करने की प्रतिज्ञा शासन के सभी कर्मचारी अधिकारी की जिम्मेदारी बनता है। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी किरण कौशिक, अतरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी अवध साहू, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी हीराचंद वर्मा, अशोक मिश्रा, एसडीओ मिरी,पीओ चंद्राकर,आरआर टेगवार,नरेश यादव, शिव साहू,मनीष देवांगन, बिदीया वर्मा,भुवेंद्र जलक्षत्री सहित आमजन उपस्थित थे।

