08.09.2023
डोंगरगांव । भाजपा हाईकमान के निर्देश पर विधानसभा स्तरीय नवमतदाता सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 10 सितंबर को स्थानीय सांस्कृतिक भवन परिसर में दोप. 12 बजे से किया गया। उक्त सम्मेलन में भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, छालीवुड फिल्म के सुपरस्टॉर अनुज शर्मा तथा सतनामी समाज के धर्मगुरू खुशवंत साहेब जी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इन दिनों पूरे देश में नवमतदाताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। नवमतदाता जनसंपर्क अभियान के तहत् आयोजित उक्त सम्मेलन में 10 सितंबर को पूरे विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 युवा मतदाताओं का सम्मान किया जायेगा। इसमें राष् ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होनें विधानसभा क्षेत्र के समस्त नवमतदाताओं से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।
—————————————

