छत्तीसगढ़ • रायपुर

सिंदूर खेला उत्सव मनाकर दी माता को विदाई

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दशमी पर्व के प्रसंग पर बुधवार को बंगाली समाज द्वारा माता की विदाई के पूर्व सिंदूर खेला उत्सव मनाया। टिकरापारा चौक के समीप महाकाली बाड़ी समिति एवं पंडरी स्थित महाकाली बाड़ी मंदिर में महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवति होने की मंगलकामना करते हुए माता को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को नम आंखों से विदा किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी