रायपुर

प्रशासनिक आग्रह पर भाठागांव बंद का आह्वान वापस

प्रशासनिक आग्रह पर भाठागांव बंद का आह्वान वापस

रायपुर। बुधवार सुबह से ही 22 अक्टूबर के भाठागांव बंद और चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन व भाठागांव व्यापारी संघ के बीच चर्चा चल रही थी। 1.2 किमी की दूरी वाले भाठागांव जलगृह मार्ग पर गड्डों के होने की वजह से आए दिन लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग में रोड में जारी निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे परेशान क्षेत्र के नागरिकों और भाठागांव व्यापारी संघ ने गुरुवार, 22 अक्टूबर से दो दिन के बंद का आह्वान किया था। संघ के अध्यक्ष दिनेश आनंद अठवानी ने बताया कि बुधवार को इस बंद के आह्वान की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की ओर से पुरानी बस्ती थाना प्रभारी आनंद सोनी व टीम भाठागांव व्यापारी संघ के कार्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से बंद के आह्वान को फिलहाल दो दिनों के लिए टाल देने कहा गया। साथ ही यह भी कहा कि गुरुवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हो रहा है और ऐसे समय किसी भी प्रकार के बंद से अव्यवस्था होगी। जिस पर भाठागांव व्यापारी संघ व क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की जिम्मेदारियों के प्रति सहयोग करते हुए बंद व चक्का जाम का आंदोलन दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। पुलिस टीम से बातचीत के दौरान संघ के अध्यक्ष अठवानी सहित महामंत्री टिकू साहू, वरिष्ठ महामंत्री सुखराम बदलानी, उपाध्यक्ष जीतू बृजवानी भी मौजूद थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी