रायपुर

संत कंवर राम के वर्सी महोत्सव की तैयारी

30 अक्टूबर से मनाया जाएगा तीन दिवसीय 42वाँ वर्सी महोत्सव

रायपुर। संत कंवर राम के इस वर्ष 42वें वर्सी महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह महोत्सव 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक समता कॉलोनी स्थित माता सावित्री देवी व बाबा हरिशचंद्र दरबार में मनाया जाएगा। दरबार के प्रमुख सेवादारी भाई अमरलाल व सेवादार प्रेमप्रकाश मध्यानी ने बताया, इस महोत्सव में राजधानी रायपुर समेत कटनी, भोपाल, बिलासपुर, विदिशा, गोंदिया आदि स्थानों से भी संतों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। महोत्सव का शुभारंभ 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अखंड पाठ व भोग साहब से होगा। 30 व 31 अक्टूबर की रात्रि कुंदन भगत, सूफी गायक हर्ष लाल और सुशील एंड पार्टी नागपुर के इन प्रख्यात कलाकारों द्वारा संतश्री के जीवन चरित्र एवं उनके योगदानों पर आधारित भजन-सत्संग की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शनिवार, 31 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से साधु भोज होगा। वहीं अंतिम दिन 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे से आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी