छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार – डॉ, वर्षा मिश्रा को मिला नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026

Written by mediampcg

बलौदा बाजार – डॉ, वर्षा मिश्रा को मिला नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026


बुजुर्गों की चौपाल संस्था के 115 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा 115 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान नारी शक्ति गौरव सम्मान के रूप में महिलाओं का सम्मान किया 8 मार्च 2026 रविवार सुबह 11:00 बजे विमतरा सभागृह मधु पिल्ले चौक शांति नगर रायपुर में आयोजित किया इसमें बलौदाबाजार जिले से कसडोल की डॉ, वर्षा मिश्रा (शर्मा )को नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया इन्हे यह सम्मान समाज सेवा के लिए दिया गया इसी ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने हेतु नारी चौपाल द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 115 प्रेरणादाई एवं उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के संस्थापक प्रशांत पांडेय अध्यक्ष डॉ, आरती उपाध्याय कार्यक्रम प्रभारी पदमा शर्मा जी थी उक्त कार्यक्रम में वर्णिका शर्मा बाल आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मोना सेन रायपुर महापौर मीनल चौबे नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे सजय श्रीवास्तव जी ने कहा महिला शक्ति समाज की आधारशिला है और सम्मान सशक्तिकरण आर्थिक मजबूती से ही समाज आगे बढ़ेगा और देश विकसित बनेगा उन्होंने कहा कि महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र के विकास में भी निर्णायक भूमिका निभाती है रायपुर महापौर मीनल चौबे ने भी नारी की प्रशंसा करते हुए नारी को शक्ति का रूप बताया और आज हर छेत्र मे उनको आगे बढ़ता बताया उत्त कार्यक्रम में प्रशांत पांडेय डॉ आरती उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी पदमा शर्माअमरजीत सिंह छाबड़ा कर्णिका जैन लोकेश कांवरिया ममता साहू प्रतिष्ठा हरितवाल शामिल हुए

About the author

mediampcg