छत्तीसगढ़

बेमेतरा:मंत्री दयालदास बघेल के निवास पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी, होली पर कानून-व्यवस्था की जानकारी दी 

Written by mediampcg

मंत्री दयालदास बघेल के निवास पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी, होली पर कानून-व्यवस्था की जानकारी दी

होलिका दहन व होली की शुभकामनाएं दीं।
*बेमेतरा, 13 मार्च 2025 – खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के ग्राम कुरा स्थित निवास पर आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राम कृष्ण साहू पहुंचे। उन्होंने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर होलिका दहन व होली की शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान कलेक्टर और एसएसपी ने जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम श्री अनिल वाजपेयी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री को होली की शुभकामना दी ।
*मंत्री श्री बघेल ने प्रशासन को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि होली उल्लास और सौहार्द का पर्व है, इसे शांति और सुव्यवस्था के साथ मनाया जाए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे कानून का पालन करें और सौहार्द बनाए रखें।

About the author

mediampcg