◆कांग्रेस सरकार की दूरगामी सोच निषदा समोदा(बैराज) डायवर्सन, किसानों के लिए बना वरदान
◆सुदूर गांव तक पानी पहुंचाने का सपना हो रहा साकार
◆मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रयासों से सुखा प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने नहर नाली निर्माण हेतु 8 करोड़ 31लाख के कार्यों का होने जा रहा भूमिपूजन
◆वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे के मुख्यआतिथ्य में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के हाथों 08 करोड़ 31लाख रूपये के नहर निर्माण की रखी जायेगी आधारशिला
◆कांग्रेस सरकार की दूरगामी सोच निसदा समोदा बैराज का लाभ आज मिलने जा रहा किसानों को◆
आरंग(26.11.22)- आरंग विधानसभा क्षेत्र बहुत ही विस्तृत एवं बहुत बड़ा क्षेत्र है साथ ही साथ ये कृषि प्रधान एरिया है। जहां पर लोगों के जीवकोपार्जन का मुख्य साधन खेती करना है। यहां सिंचाई का मुख्य स्रोत गंगरेल बांध रहा है, जिससे नहर नाली के माध्यम से किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का होता है। लेकिन इस क्षेत्र के बहुत गांव ऐसे हैं जहां टेल एरिया होने के कारण गंगरेल बांध का पानी ठीक से नही पहुंच पाता है, जिससे किसानों को सूखे का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसानों सुखा प्रभावित एवं टेल एरिया तक पानी पहुंचाने के लिए महानदी में निषदा समोदा डायवर्सन का निर्माण करवाया गया था, लेकिन जिस उद्देश्य से इस बैराज का निर्माण करवाया गया था। उसका लाभ किसानों को नही मिल पा था। किसानों ने अपनी पीड़ा क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया तक पहुंचाई। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुवे लगभग 05किमी. लम्बी नहर नाली निर्माण हेतु शासन से 08करोड़ 31लाख रूपये की स्वीकृति दिलाई। इस नहर नाली के निर्माण हो जाने से अमोदी,अमसेना, केशला, धौराभाठा एवं मोहगांव तक समोदा बैराज का पानी आसानी से किसानों के खेत तक पहुंचने लगेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा। 28 नवंबर को दोपहर 02बजे प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे के मुख्य आतिथ्य तथा क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता साथ ही विशिष्ट अथिति सुश्री शकुंतला साहू विधायक कसडोल व संसदीय सचिव जल संसाधन में उक्त निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी जायेगी। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, ग्राम के सरपंच, पंच, सोसायटी अध्यक्षों, कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित किसानों एवं आम जनता से भाग लेने की अपील की गई है।

