रायपुर(26.11.22)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर ने 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस मनाया। एनएसएस के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. गोवर्धन भट्ट के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
एनआईटी रायपुर की निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए. बी. सोनी और डीन (छात्र और संकाय कल्याण) डॉ. पी.वाई.ढेकने इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. सुरेश के. साहू कार्यक्रम के अतिथि वक्ता थे। रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. फहमीदा खान, एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज (तकनीकी सहायता और यूनिसेफ द्वारा मार्गदर्शन) से श्री मनीष जी ,फाउंडर , वी द पीपल फाउंडेशन , श्री संदीप यादव , स्टेट कॉरेस्पोंडेनट, टाइम्स ऑफ इंडिया, आयुषी शर्मा , कंटेंट एनालिस्ट व कैंपेन मैनेजर , माध्यम पी. आर. एजेंसी , खुशबू सोनी भी इस दौरान मौजूद रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन समारोह के साथ किया गया। तत्पश्चात डॉ. गोवर्धन भट्ट ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जीवनी से कुछ प्रेरणादायक बातें बताते हुए शिक्षा, संघर्ष तथा संगठन के महत्व से सभी छात्रों को अवगत कराया।
डॉ. पी. वाई. ढेकने ने संविधान को इतना सटीक और संक्षिप्त बनाने में सक्षम होने के लिए हमारे देश की अद्भुत उपलब्धि पर विस्तार से बताया और हमारे संविधान द्वारा हमें प्रदान की गई स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का वर्णन किया। इसके बाद सभी ने मिलकर देशभक्ति की भावना जगाते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। डॉ. सुरेश के. साहू ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि एक राष्ट्र में राजनैकिक प्रजातत्र के साथ सामाजिक प्रजातंत्र भी अत्यंत आवश्यक है और अनेक उदाहरण देते हुए स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को समझाया। अंत में उन्होंने रूढ़िवादिता पर सवाल उठाने के महत्व पर चर्चा की।
सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।