आरंग(26.11.22)- आरंग के वार्ड क्रमांक 16 घुमराभाठा में संविधान दिवस के पावन अवसर पर संविधान प्रस्तावना का वाचन कर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद कर उन्हें सादर नमन करते हुए संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया गया संविधान दिवस के अवसर में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, अब्दुल कादिर गोरी ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को भारत मां का सच्चा सपूत बताया और उनके द्वारा भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने हेतु किए गए प्रयासों को याद किया बाबा भीमराव अंबेडकर साहब अमर रहे के नारों के साथ संविधान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।
कार्यक्रम में टिकेश्वर गिलहरे अध्यक्ष सेवादल आरंग चम्मन कोसले बूथ अध्यक्ष गुमराभाटा नंद कुमार यादव उपसरपंच बैहार सुंदरलाल कोसले, जियन ढिढी, युवराज बंजारे,मदन गितलहरे, मोती बंजारे, बिसेनदास बंजारे, राजकुमार मन्नाडे, राधेश्याम टंडन, महेंद्र टंडन, कमल नारायण टंडन, रोशन सोनवानी, देवेंद्र सोनवानी,विसहत बघेल, किशन भारद्वाज, ह्रदय बंजारे, राजेंद्र, चंद्रवती बंजारे, ललिता बंजारे, डिंपल बंजारे, बिंदा कोसले, कांति मन्नाडे, दीपज्योति ढीढी, कमला ढीढी, रजनी, आदि उपस्थित थे