आरंग छत्तीसगढ़

राजश्री सद्भावना समिति द्वारा मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती

राजश्री सद्भावना समिति द्वारा मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती
आज दिनांक 19 नवंबर 2020 को राजश्री सद्भावना समिति द्वारा शताब्दी नगर, तेलीबांधा, रायपुर में स्थित कार्यालय भवन में पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गयी एवं उनके सिद्धांतों व विचारों को याद किया गया, एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया।इस उपलक्ष्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया एवं सदस्यों द्वारा रायपुर शहर के तेलीबांधा व शंकर नगर क्षेत्र में मास्क का वितरण किया गया।0 इस कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता भतपहरी, सचिव श्रीमती याचना भतपहरी सहित श्रीमती अमरौतिन भतपहरी, श्रीमती शशिबाला सोनकेंवरे, श्रीमती इन्दु डहरिया, श्रीमती सुनीता देशलहरे, नरेश जांगड़े, डाॅ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सनत गिलहरे एवं अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

About the author

mediampcg