छत्तीसगढ़ रायपुर

यदुवंशियों को मधुमक्खी जैसे एकजुट रहना चाहिए: पद्मश्री फूलबासन यादव

 प्रगतिशील यादव महासंघ के महिला संगठन
‘प्रयासम’ ने किया नारी संगम का आयोजन

रायपुर। शनिवार,19 सितंबर को शांतिनगर स्थित विमतारा सभागृह में संपन्न छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित नारी संगम समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा, यदुवंशियों को मधुमक्खी जैसे झुंड में रहते हुए एकजुट रहना चाहिए। जो अनवरत मीठा शहद रूपी दूध जनमानस को देता है किंतु छेड़ने पर छोड़ता भी नहीं है, रेजांगला युद्ध इसका प्रमाण है।
विशिष्ट अतिथि रीता यादव आई.ए.एस, आयुक्त- उच्च शिक्षा ने अपने उद्गार में कहा कि समाज का मतलब जुड़ाव, अपनापन और मिलनसारिता होता है जो आड़े वक्त में एक-दूसरे के समीप लाता है। इस अवसर पर बिलासपुर से आर्इं महाविद्यालयीन प्राचार्य डॉ. अलका यादव, कोरबा से पहुंची ममता यादव महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं अनु ठेठवार चटर्जी भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति सह संयोजक- महासमुंद जिला प्रभारी ने भी अपने व्यक्तव्य में नारी की महिमा का बखान करते हुए उन्हें दैवीय शक्ति का प्रतिबिंब बताया और कहा कि औरतों को मौका चाहिए दया नहीं।

महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने संगठन के पिछले 24वर्षों की सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी पढ़ेगी तो आगे बढ़ेगी और विकास गढ़ेगी। क्रिसिल स्कूल, अटल नगर की उप प्राचार्य वंदना यादव ने आपसी मेलजोल की महत्ता बताते हुए कहा कि बातचीत और व्यक्तिगत संपर्क से ही दिल जीते जाते हैं। प्रयासम की अध्यक्ष डॉ. भारती यादव ने इस शुभ प्रसंग पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की तथा निम्न पोस्ट होल्डर यथा प्रमुख सलाहकार लक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष किरण राजेश यादव, सचिव रिंकी यादव, सह सचिव स्मिता यादव, कोषाध्यक्ष अनीता रविकांत यादव, सह कोषाध्यक्ष आरती यादव, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका यादव, सांस्कृतिक सहसचिव कुसुम यादव, मीडिया प्रभारी अनीता ब्रजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य गण शशिकिरण यादव, राधा यादव, संगीता यादव, सुनीता कमल यादव, सरिता यादव को गेस्ट आॅफ हॉनर ने शपथ दिलाई।

नारी संगम की परिकल्पना को मूर्त रूप देने वाली मास्टर आॅफ सेरेमनी अरुणा यादव के निवेदन पर मुख्य अतिथि ने एक जोशीला और प्रेरणास्पद गीत गाकर हॉल में बैठे तमाम श्रोतागण में उत्साह का संचार कर दिया। नन्ही अवंतिका ने कृष्ण भजन गाकर तालियां बटोरीं। अतिथियों में प्रमुख रूप से शोभा यादव, जितेंद्र बहादुर यादव, नरेंद्र गोपाल, यतीन्द्र यादव, सरिता यादव, रामलाल यादव, राजकुमार यादव, डॉ. आरती यदु, प्रभाकर कांत यादव, विजय यादव आदि गणमान्यों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। जय यादव जय माधव जय मानव के गगनभेदी उदघोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

About the author

मीडिया एमपीसीजी