रायपुर। रायपुर जिला हुसैनी सेना RHS ने शनिवार रात देवेंद्र नगर थाने का घेराव कर गुजराती स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। थाने पहुंचे हुसैनी सेना RHS के सैकड़ों लोगों ने 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए इस दौरान कहा कि कार्यवाही नहीं होने पर स्कूल में ताला जड़ा जाएगा।हुसैनी सेना के जिला अध्यक्ष मो. आमिर ने शिकायत दर्ज करवाई। इस मौके पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग थाने में एकत्र थे। उन्होंने एफ आई आर दर्ज करते हुए बताया कि उक्त स्कूल प्रबंधन ने सांप्रदायिक आयोजन कर हजारों छात्र छात्राओं से इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नारे लगवाए। इस आयोजन में मुस्लिम छात्रों को बाहर निकाल कर कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा भड़काऊ आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं होगा। छत्तीसगढ़ में इस तरह की नफरत की संस्कृति नहीं पनपने देंगे। शनिवार के इस घेराव में सीरत के पूर्व अध्यक्ष नोमान हामिद, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी, शहर सीरत कमेटी अध्यक्ष सोहेल सेठी, परह नगर मुतवल्ली अरशद खान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, अजीम खान, मो फहीम खान, शेख अमीन, जिला अध्यक्ष मो आमिर, एहतेशाम हुसैन, मो जाकिर हफ़ीज़ुद्दीन हाफिज, राजिक रजा, रशीद भिनसारा, अफजल कुरैशी, नौशाद, फिरोज खान, नूरा भाई, आवेश खान, शेख मजीद, इखलाक कुरैशी, जाकिर भाटी, जुनैद अली, आसिफ अंसारी, फरहान कुरैशी, साहिल खान, रफीक, मो सैफ खान, नदीम खान, समीर खान, मो हसन, सैयद अमन, मो सद्दाम, आजम अली आदि मौजूद थे।




