रायपुर। सर्वमंगलमय वर्षावास चातुर्मास समिति विवेकानंद नगर के अंतर्गत श्रीज्ञानवल्लभ उपाश्रय विवेकानंद नगर में मुनिश्री संवेगरत्न सागर महाराज की निश्रा में रत्नत्रयी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विविध धार्मिक आयोजन हुए।
सुबह करीब 7.30 बजे 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा के निमित्त मूर्ति, कलश, दीपक और तोरण स्थापना की गई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे श्रीसंभवनाथ जिनालय, विवेकानंद नगर से पटवा भवन तक भव्य रथयात्रा निकाली गई। धर्मध्वजा और बैंड-बाजे के साथ 14 बग्गियों में 45 तपस्वी सवार होकर पटवा भवन पहुंचे। लाभार्थी परिवार की ओर से पटवा भवन में सभी तपस्वियों का तिलक, माला, श्रीफल व पद प्रक्षालन कर अभिनंदन किया गया। शाम 7 बजे से यहां भक्तिमय गीत-संगीत का आयोजन हुआ।
2 अगस्त से चल रही 50 दिवसीय तपस्या पूर्ण
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया व महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया, 2 अगस्त से शुरू हुई 50 दिवसीय श्रीपंच परमेष्ठी सिद्धि तप की साधना 19 सितंबर को पूर्ण हुई। 45 तपस्वियों ने कठिन तपस्या पूरी की। तप की संपूर्णता के अवसर पर रविवार, 20 सितंबर को शाही पारणा कराया जाएगा





