छत्तीसगढ़

अग्रसेन जयंती पर अवकाश, सीएम साय की घोषणा का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत

रायपुर। अग्रवाल समाज के आराध्य, सामाजिक समरसता और उद्यमिता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती को लेकर पूरे समाज में उत्साह का माहौल है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश की घोषणा किए जाने से अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, मनीष, विनोद, प्रदीप, हरिवल्लभ एवं कोषाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, अग्रसेन जयंती प्रभारी राजेश हैलीवाल, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता व उदित अग्रवाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों-सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि सेवा, समानता, परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता की महान परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी