छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर संस्कृति

धर्म अलग -अलग धर्मपत्नी के जैन परम्परा का पति ने किया सम्मान, साथ मिलकर किया 8 दिन का जैन तप

रायपुर। धार्मिक आस्थाएं अलग होने के बावजूद एक-दूसरे की पारिवारिक परंपराओं को सम्मान देने और साथ निभाने का उदाहरण डॉ.आवेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी की धार्मिक मान्यता का सम्मान करके पेश किया है। पति आवेश ने अपनी जैन पत्नी तृप्ति की जैन परंपरा का सम्मान करते हुए केवल गर्म जल के साथ आठ दिनों का उपवास कर एक मिसाल पेश की है। वर्तमान में दोनों साथ-साथ उपवास कर तपस्या कर रहे हैं। डॉ. तृप्ति लुनिया जैन धर्म की अनुयायी हैं और मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास की संचालिका हैं और डॉ. आवेश सिंह अपने परिवार की अलग धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं।

जैन धर्म के पर्युषण पर्व के अवसर पर डॉ. तृप्ति लुनिया ने उपवास प्रारंभ किया। उनके साथ डॉ. आवेश ने भी उपवास शुरू किया और दोनों साथ मिलकर तपस्या कर रहे हैं। जीवनसाथी की साधना में सहभागी बनकर आवेश ने उनके प्रति सम्मान और समर्थन का भाव प्रकट किया। तृप्ति और आवेश का यह प्रसंग ऐसे समय में सामने आया है, जब समाज में धार्मिक विविधता के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द्र की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। उनका दांपत्य यह संदेश देता है कि एक रिश्ते में आस्थाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान समान रह सकता है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी