श्रीराधाकृष्ण मंदिरों समेत अनेक देव-देवी मंदिरों में अभिषेक, श्रृंगार के साथ हुआ विशेष पूजन
रायपुर। धर्मधानी रायपुर में शनिवार को राधाष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस पावन प्रसंग पर श्रीराधारानी को 56 भोग लगाया गया। श्रीराधाकृष्ण के मंदिरों सहित अनेक मंदिरों में विशेष पूजन अनुष्ठानों का क्रम प्रात:काल से लेकर रात्रि तक चलता रहा।
श्रीराधाकृष्ण मंदिर समता कॉलोनी

समता कॉलोनी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर के सुसज्जित परिसर में प्रात:काल से रासबिहारी राधारानी के भजन-कीर्तन अनवरत चलता रहा। दोपहर से श्रृंगार, आरती, छप्पन भोग, पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम हुए। इन सभी कार्यक्रमों में मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार, सहसचिव सत्येंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सचिव रमाशंकर पांडे, उपाध्यक्ष शिव सिंघानिया, हरीश अग्रवाल , दिलीप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सियाराम अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
जैतू साव मठ में मनाई गई राधा अष्टमी
पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा। महंत रामसुन्दर दास के पावन सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन- पूजन का लाभ लिया। मठ में भगवान श्रीराधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय तिवारी, सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगन्नाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक पाठक, सुमित एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित रहे।
गोपाल मंदिर सदर बाजार
माहेश्वरी महिला समिति द्वारा गोपाल मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं नृत्य का सुंदर आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में लगभग 80 से अधिक महिलाओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। प्रमुख रूप से कल्पना नथानी, श्रुति मूंदड़ा, सुरुचि नथानी, अंजू मल्ल व राधा बागड़ी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। इस आयोजन में अध्यक्ष कल्पना राठी, सचिव भावना मरदा, प्रचार-प्रसार प्रमुख शशि मोहता एवं पूरी कार्यकारिणी का सक्रिय भागीदारी रही।
संकट मोचन हनुमान मंदिर
श्रीसंकट मोचन वीर हनुमान मंदिर बूढ़ेश्वर चौक में राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के महंत पं. राजेश शर्मा ने बताया, सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया।






