छत्तीसगढ़ रायपुर

रंगोली, पेंटिंग, भाषण में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

सेवा-संकल्प-समर्पण कार्यक्रम के तहत

दानी शाला में आयोजन

रायपुर। सेवा-संकल्प-समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत 2047 के लिए शनिवार को जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिन्दी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली, भाषण, पेंटिंग और निबंध लेखन में भाग लेकर सृजनशीलता का परिचय दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने कहा, विकसित भारत 2047 के विजन को अनुशासित होने के साथ ही पर्यावरणीय संरक्षण को ध्यान में रखकर एआई के सार्थक प्रयोग को समझना जरूरी है।

छात्रा देविका कुर्रे ने अपनी सहपाठियों से सुगम सुसंस्कृत भारत की पहचान दिलाने सस्वर आह्वान किया। वहीं दिव्या तिवारी ने भी देश की संस्कृति व परम्परा के महत्व पर प्रेरक विचार रखे। आयोजन में वरिष्ठ व्याख्याता ज्योति सक्सेना, मीनू पांडे, प्रधानपाठिका क्रांति चंद्राकर शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी