छत्तीसगढ़ रायपुर

नुआखाई से मिली समाज को एक नई पहचान: सावित्री जगत

  • शहीद स्मारक भवन में आज भव्य नुआखाई जुहार महोत्सव

  • प्रदेशभर से हजारों महिलाएं होंगी शामिल, संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान

  • विशेष आकर्षण: संबलपुरी सुपरस्टार रुक्कु सोना रॉकस्टार

रायपुर। गांड़ा समाज का प्रमुख सांस्कृतिक-सामाजिक महापर्व नुआखाई हाल ही में 15 सितंबर को उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में गांड़ा समाज रायपुर द्वारा गांड़ा महिला महामंच प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत की अगुवाई में 20 सितंबर को शहीद स्मारक भवन में ‘नुआखाई जुहार महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2026’ का राज्यस्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में मातृशक्तियां एवं समाजजन शामिल होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में पश्चिम ओडिशा के लोकप्रिय संबलपुरी गायक रुक्कु सोना रॉकस्टार एवं उनकी टीम की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी।

समारोह में समाज की ऐसी संघर्षशील, कर्मठ एवं प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिवार, समाज एवं कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। महिला महामंच द्वारा इस आयोजन की व्यापक तैयारियां की गर्इं हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी