रायपुर। विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट एवं अद्भुत चतुर्मास समिति द्वारा गुरुवर्या साध्वी सिद्धांत ज्योतिश्री एवं साध्वीवृंदों की निश्रा में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत 20 सितंबर को गुरुवर्याश्री के 89वें वर्धमान ओली तप का भव्य पारणा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रात: 8 बजे पारणा कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा प्रात: 9:30 बजे से 108 जोड़ों द्वारा 20 स्थानक की भव्य पूजा होगी। रायपुर में पहली बार इतनी भव्य 20 स्थानक पूजा बिना किसी नकराना (शुल्क) के आयोजित की जा रही है। श्रद्धालुओं को केवल पूजा के वस्त्रों में आना होगा, शेष समस्त व्यवस्था ट्रस्ट एवं समिति द्वारा की जा रही है।
सांझी कार्यक्रम: मधुर प्रस्तुतियों
ने बांधा भक्ति का समां
शनिवार दोपहर 2 बजे से आयोजित सांझी कार्यक्रम में रायपुर के विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गर्इं। विशेष रूप से भैरव भक्त मंडल, विमल महिला मंडल और श्रीमंधर महिला मंडल सहित अन्य मंडलों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियां दीं। रविवार, 20 सितंबर को भव्य पारणा कार्यक्रम होगा। सुबह 8 बजे हीरसूरी भवन, अरिहंत हाईट से राजेश सिंघी भवन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद धर्मसभा एवं पारणा कार्यक्रम होगा।



