छत्तीसगढ़ रायपुर

पुलिस वाहन चालकों के लिए स्पेशल हेल्थ कैंप, नेत्रों व दांतों की हुई जांच

रायपुर। पुलिस वाहन चालकों के लिए रविवार को नयापारा स्थित मल्टीस्पेशियलिटी मिश्रा हास्पिटल में नेत्र और दंत परीक्षण शिविर की शुरुआत हुई। जिसका उद्घाटन पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेहत सबसे बड़ी पूंजी है, इसे बचाना सबसे बड़ा काम है। इसमें सेवाभावी डॉक्टरों के साथ स्वयं की रूचि भी जरूरी है। इस शिविर में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले सभी वाहन चालकों की जांच, परामर्श एवं उपचार किया जा रहा है। शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ व सर्जन डॉ. दिनेश मिश्र, रेटिना सर्जन डॉ. प्रांजल मिश्र, दंत-रुट केनाल विशेषज्ञ डॉ. अबीर मिश्र, ट्रांसप्लांट- मसूरी रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि मिश्र द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रहीं हैं। इसके अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि मिश्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसून मिश्र , ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. सुरभि मिश्र ने भी जांच व परामर्श में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी