आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG BREAKING: आरंग में विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा 11 को करेगी मंत्री कार्यालय का घेराव.. भाजपा के शीर्ष नेता होंगे शामिल..

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(10.03.23)- प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी पार्टी भाजपा आक्रामक तेवर में नजर आ रही हैं।चूंकि आरंग मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का निर्वाचन क्षेत्र हैं ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेताओं की नजर भी इस विधानसभा पर रहती हैं।इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश मे प्रधानमंत्री आवास एवं स्थानीय मुद्दो को लेकर स्थानीय विधायक के कार्यालय का घेराव कर रही हैं।इसी कड़ी मे भाजपा आरंग विधानसभा द्वारा मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया के कार्यालय का घेराव 11 मार्च शनिवार को किया जायेगा। आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली ने जानकारी देते हुए बताया कि आरंग विधानसभा के ज्वलंत मुद्दो प्रधानमंत्री आवास, लचर प्रशासनिक व्यवस्था, नगर पालिका एवं जनपद पंचायत मे व्याप्त भ्रष्टाचार, 15 वे वित्त मे अनियमितता, गौठान मे भ्रष्टाचार, फर्जी एफआईआर, जनपद प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी पर हो रहे अत्याचार पर पुलिस का सहयोग , जल जीवन मिशन मे अनियमितता , जनपद एवं नगर पालिका आरंग मे भाजपा जनप्रतिनिधियों से भेदभाव, अवैध उत्खनन, अवैध शराब , जुआ सट्टा,फल फूल रहे अवैध कबाड़ी एवं अन्य अवैध कारोबार के विरोध में भाजपा आरंग विधानसभा द्वारा 11 मार्च को घेराव किया जायेगा । इस हेतु भाजपा आरंग विधानसभा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र मे लगातार बैठके ली जा रही है ।इस घेराव मे लगभग 5000 हितग्राही, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होगें ।आरंग नगर मे होने वाले कार्यक्रम के लिए एकत्रीकरण स्थल चयन पुराना मंडी मे किया गया है, इस कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति होगी।

About the author

Tukeshwar Lodhi