आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

आक्राेश :अडाणी के घोटाले के विरोध में आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एसबीआई के समक्ष प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी

Written by Tukeshwar Lodhi

◆ देश के बड़े उद्योगपति अडानी के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम की राशि गबन को लेकर जताया विराेध….

आरंग(10.03.23)- देश के बड़े उद्योगपति अडाणी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम की राशि गबन को लेकर नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को आरंग स्थित एसबीआई शाखा के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के आला अधिकारियों एवं केंद्र सरकार की मिलीभगत से देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की गाढ़ी कमायी डूबने के कगार पर है। इसकी जांच भारत के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में अथवा संयुक्त संसदीय समिति द्वारा कराई जाय। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, मोहन साहू उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, अब्दुल कादिर गोरी महामंत्री जिला कांग्रेस रायपुर, देवशरण साहू महामंत्री ब्लाक कांग्रेस आरंग, डॉ. लक्ष्मीनारायण लोधी जोन अध्यक्ष आरंग, चन्द्रहास साहू, अनील गुप्ता, शुभांशु साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस, गौरी बाई देवांगन, दीपक चन्द्राकर, तुलसी भाई पटेल, डॉ. विष्णु भारद्वाज, राजेश धुरंधर, राजेश्वरी साहू, उपेन्द्र साहू, भरत लोधी, गणेश बांधे, मंजू चन्द्राकर, प्रदुम्मन शर्मा, आचु देवांगन, संतोष, दौलत राम साहू, मीना सोनी, शांति लोधी, रविआनंद जलक्षत्री, प्रीति मिश्रा, हेमबाई कुर्रे,रानू सेन, ईश्वर प्रसाद साहू, शुभम देवांगन, दिनेश्वर तंबोली, शेखर साहू, गोपाल प्रसाद साहू, भावसिंग वर्मा, मुकेश घृतलहरे, जितेन्द्र पारधी, पोषण साहू, हरि बंजारे सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi