आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

मोर आवास मोर अधिकार के तहत आरंग में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन..मंत्री कार्यालय घेरने निकले कार्यकर्ताओ और पुलिस में हुई धक्कामुक्की..

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(11.03.22)- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है। मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने शनिवार को आरंग में भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा सांसद सुनील सोनी के नेतृत्व में रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में प्रदेश के मंत्री तथा स्थानीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया के कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए।

इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जमकर धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने तीन लेयर में बने पहले बैरिकेड को तोड़ दिया और आगे बढ़ने का प्रयास किया,लेकिन भाजपा कार्यकर्ता दूसरे लेयर में लगे बेरिकेड्स को भेदने में नाकाम रहे।जिसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता जमीन में बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा का यह प्रदर्शन समाप्त हुआ।

◆ प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता ◆

मंत्री कार्यालय घेराव करने से पहले आयोजित सभा मे उपस्थित भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार को गरीबो की आह लगेगी,कांग्रेस गरीबो के सपनो को पूरा नही होने दे रही है।प्रदेश में नशे के कारण अपराध बढ़ गया है।कांग्रेस पार्टी नई पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रही है।चुनावी वादों को पूरा करने में प्रदेश सरकार नाकाम रही।साथ कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा कुछ दिन पूर्व दिए गए एक बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने कवासी लखमा को दूध भात बताया।
वही रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र आते है।आरंग क्षेत्र में अब तक 2 करोड़ रुपये के कार्य सांसद निधि से हुए है लेकिन किसी कार्यक्रम में उन्होंने नही बुलाया गया। प्रदेश में ईडी के छापो पर सांसद ने कहा कि जो चोरी करता है उनके घर मे ईडी जाता है।

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रभारी प्रहलाद रजक, जिलाध्यक्ष अभिनेष बाबी कश्यप, विधानसभा प्रभारी अनिल पांडे, जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, श्याम कुमार नारंग, पूर्व विधायक संजय ढीढी , नवीन मारकंडे, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा वेदराम मनहरे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, लखन साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, महामंत्री देवनाथ साहू, चम्मन लाल साहू, भरत राय, नमित यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री सुशील जलक्षत्री, भाजयुमो अध्यक्ष रितेश साहू, भूपेश साहू, खुलेश साहू एवं विधानसभा के सभी प्रमुख नेता पदाधिकारी प्रदेश जिला मंडल संगठन एवं मोर्चा, सैकड़ों की संख्या मे हितग्राही एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

About the author

Tukeshwar Lodhi