आरंग छत्तीसगढ़ देश

आरंग में विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रशिक्षण संपन्न

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(07.09.22)– बुधवार को डॉक्टर के एस राय खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग के नेतृत्व में विकासखंड के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 सितंबर के संदर्भ में प्रशिक्षण नगर पालिका के टाउन हाल में दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की एवं स्वास्थ्य विभाग को भी बधाई दी, बीएमओ राय ने एल्बेंडाजोल के संदर्भ में फैली हुई भ्रांतियां एवं शिक्षकों से आए हुए समस्त प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि एल्बेंडाजोल सबसे सुरक्षित असरदार निशुल्क दवाई है साथ ही उन्होंने कृमि नियंत्रण की दवाई के साथ-साथ कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण व्यवहार जैसे नाखून साफ और छोटे रखना, हमेशा साफ पानी पीना, खाने को ढक कर रखना, खुले में शौच ना करना, तथा अपने हाथ साबुन से धोकर विशेषकर खाने के पहले और शौच के बाद आदि पर भी निर्देशित किया एवं सलाह दी कि बीमार बच्चों को जबरन दवाई न खिलाए, अपितु जब वे ठीक हो जाएं तब उन्हें एल्बेंडाजोल खिलाया जाए ।

इस अवसर पर बी टी ई ओ सविता साहू ने एल्बेंडाजोल खिलाने के सही तरीके तथा होने वाले दुष्प्रभावों की शंका का समाधान करते हुवे छूटे विद्यार्थियों के लिए माप अप दिवस 14 सितंबर बताया । प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहां की सभी संस्था प्रमुख जानकारी रिपोर्टिंग प्रपत्र में भरकर निर्धारित समय अनुसार सी ए सी के पास अवश्य जमा करें एवं रिकॉर्ड तथा सत्यापन के लिए एक कॉपी अपने पास रखें । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ प्रणव वर्मा, दिलीप बंजारे ए एस ओ, तजेंद्र डोंगरे मीडिया प्रभारी, काजेश्वर सिंह वैक्सीन मैनेजर एवं महेश चंद्राकर, पूनम यादव, दीपक मीरे, आरके साहू ,संत लाल साहू, मल्लेश्वरी शुक्ला, उमा साहू, नीता शर्मा एवं शिक्षक अरविंद कुमार वैष्णव की भी सहभागिता रही ।

About the author

Tukeshwar Lodhi