आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: श्री मित्र मण्डल गणेशोत्सव समिति लोधी पारा ने मरीजों को किया फल वितरण

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(07.09.22)गणेश चतुर्थी के अवसर श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति लोधी पारा आरंग द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर विभिन्न सेवाकार्य किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आरंग मे मरीजों व उनके परिजनों को चाय, बिस्किट व फल वितरण कर मरीजों के स्वास्थ लाभ की कामना की। हॉस्पिटल प्रबंधन बीएमओ डॉ राय ने गणेश समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। आपको बता दें गणेशोत्सव समिति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय वीरांगना अवंति बाई लोधी प्राथमिक शाला में शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi