आरंग(07.09.22) – साहनी भवन आरंग में बुधवार 07 सितंबर को शाम 7 बजे से जय कर्मा माता साहनी समाज आरंग द्वारा मां कर्मा जयंती का आयोजन किया जा रहा है।साहनी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष लल्ला साहनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक रायपुर दक्षिण, अध्यक्षता के.आर. सागर प्रदेश अध्यक्ष साहनी समाज, विशिष्ट अतिथि अभिनेष (बाॅबी) कश्यप जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण भाजपा, नवीन मारकण्डेय पूर्व विधायक, संजय ढीढी पूर्व विधायक, श्याम कुमार नारंग जिला महामंत्री भाजपा, वेदराम मनहरे प्रदेश प्रभारी नशामुक्ति अभियान छ.ग, किरण बघेल प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा, के.के. भारद्वाज वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेन्द्र चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता, ध्रुव कुमार मिर्धा पार्षद, अभिषेक राजा तंबोली मंडल अध्यक्ष आरंग, देवनाथ साहू मंडल महामंत्री जोन प्रभारी गुल्लू, चम्मन लाल साहू मंडल महामंत्री जोन प्रभारी लखौली, अशोक चंद्राकर जोन प्रभारी आरंग, संदीप जैन वरिष्ठ भाजपा नेता, लल्ला साहनी प्रदेश उपाध्यक्ष साहनी समाज, बजरंग साहनी अध्यक्ष आरंग परिक्षेत्र, प्रभुलाल साहनी वरिष्ठ साहनी समाज रहेंगे। रात्रिकालीन भव्य जगराता का आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

