आरंग छत्तीसगढ़

12 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन,ब्राह्मण समाज आरंग की बैठक में आगामी तीज त्यौहार के तिथियों के संबंध में लिया गया निर्णय

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(04.08.22)- विक्रम संवत 2079 (वर्ष 2022) में आने वाले तीज त्यौहार के तिथियों के संबंध में भ्रामक स्थिति बनी हुई है, इस स्थिति को देखते हुए, ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा गुरुवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमे आरंग के विद्वत आचार्यगण पं.पवन शर्मा,पं.पुरुषोत्तम शर्मा (परशु महराज),पं.ध्रुवनारायण शुक्ला,पं.नरेंद्र द्विवेदी, पं. गिरिराज शर्मा,पं.कमल नारायण शर्मा, पं.मुकेश शर्मा, पं.राजेश शर्मा, पं.सावन शुक्ला,पं.अजय शर्मा एवम समाज के पदाधिकारी गण पं.भानुप्रताप शर्मा,पं.माणिक लाल मिश्रा,पं. संदीप शर्मा,पं. अभिषेक तिवारी एवम पं. अजित शर्मा उपस्थित थे।बैठक में आगामी रक्षा बंधन से लेकर देवउठनी एकादशी तक तिथियों के संबंध में निर्णय लिया गया।इस बार रक्षाबंधन 12 अगस्त को मनाया जाएगा।


इसी तिथियों के आधार पर धमतरी एवं रायपुर में भी सभी तीज त्योहार और पर्व मनाया जाएगा।सभी ने लोगो से इन्ही तिथियों के आधार पर तीज,त्यौहार एवं पर्व मनाने की अपील की है।

About the author

Tukeshwar Lodhi