आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: भिलाई में 4 दिवसीय नवाजतन प्रशिक्षण का समापन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(06.08.22)-संकुल केंद्र भिलाई में संकुल समन्वयक जीतेंद्र शुक्ला के द्वारा बुधवार से चार दिवसीय नवाजतन रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संकुल
के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पचास प्रतिशत शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पठन,लेखन कौशल, द्वितीय दिवस कहानी, कविता तृतीय दिवस में गणित कौशल में लर्निंग आउटकम एवं बच्चों का दक्षता जांच,चतुर्थ दिवस आयाम,केस स्टडी आदि
गतिविधियों के माध्यम से बताया गया। शिक्षक शिक्षिकागण चित्र चार्ट के माध्यम से पाठ योजना बनाकर प्रस्तुतीकरण किया।

वहीं शिक्षकों के एक समूह ने कहानी को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।जो सभी प्रशिक्षार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा ‌।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सी एल साहू प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल भिलाई, डार्थी तांडी,खम्मन साहू, महेन्द्र पटेल, दीनदयाल धीवर,सुशील कुमार आवड़े, पुष्पलता चंद्राकर, बसंती सोनकर,गुरूचंद पारधी ,सुनीता चंद्राकर,माधुरी, मनीषा,पार्वती, हेमा बंजारे किरण यादव,सहित बड़ी संख्या में संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

About the author

Tukeshwar Lodhi