आरंग(06.08.22)- शास.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में छात्रा संघ का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना मुख्य अतिथि गणेश बांधे,कार्यक्रम के अध्यक्षता सदाराम जलक्षत्री के कर कमलों से हुआ।इसी कड़ी में सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई।

स्वागत भाषण व नव गठित छात्रा संघ के मनोबल बढ़ाते हुये प्राचार्य श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा ने सभी नव गठित छात्रा संघ के पदाधिकारियों को विद्यालयीन नियमों व गतिविधियों से अवगत कराते हुये बधाई प्रेषित की।
वरिष्ठ व्याख्याता दिलीप कुमार राहंगडाले ने अपने उद्बोधन में कहाँ कि विगत वैश्विक महामारी के चलते कुछ वर्षों से विद्यालय छात्रा संघ का गठन नहीं किया गया था।चूंकि आज भी हमें कोरोना महामारी के सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुये अपने दायित्वों का सफल संचालन करें। तथा विद्यालयों के नियम व आदर्श विद्यार्थी होने का परिचय देते हुये पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहा।
मुख्य अतिथि गणेश बांधे ने अपना विचार देते हुये कहा देशकाल की नींव जिस प्रकार से हमारे जनप्रतिनिधि सुचारू रुप से रखकर देश के उन्नति तथा समाज को गढ़ते है, उसी प्रकार विद्यालय की उन्नति व अपने पढ़ाई को भी शिखर तक ले जाने संकल्पित होकर आप सभी गढ़ें।इस कार्यक्रम में छात्रा संघ अध्यक्षा कुमारी नेहा अजगरा कला संकाय के साथ समस्त विद्यालयीन कक्षावार कक्षा नायिका से लेकर हिन्दी,विज्ञान, कामर्स, स्काउट गाईड, रेडक्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना,विज्ञान क्लब, आदि क्षेत्रों के भी पदाधिकारी अपने-अपने पद का शपथ लेकर विद्यालय के प्रति तथा पढ़ाई पर विशेष रुचि रखते हुये संकल्पित हुये।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण व विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के व्याख्याता हरमन कुमार बघेल ने किया।हिन्दी के व्याख्याता राधेश्याम ध्रुव ने अतिथियों का सम्मान करते हुये आभार व्यक्त किया।

