आरंग छत्तीसगढ़

आरंग:धीवर समाज महिला प्रकोष्ठ आरंग द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(07.08.22)- धीवर समाज आरंग नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा ,स्थानीय श्री 1008 दादा धनीराम आश्रम में सावन उत्सव का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामचन्द्र जी ,श्री बागेश्वरनाथ जी व दादा धनीराम जी की पूजा -अर्चना के साथ श्री ठाकुर गोपाल जी को झूला झुलाकर किया गया।सावन उत्सव में समाज की मातृ शक्तियों द्वारा घर से बनाकर लाने अनेक प्रकार के व्यंजनों की प्रतियोगिता तथा बच्चों व महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ , जलेबी दौड़, गुब्बारा फुलाव, पिरामिड बनाना व सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसे विविध कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया।

साथ ही इस उत्सव पर महिलाओं व समाज प्रमुखों द्वारा सेमरिया तालाब पार में वृक्षारोपण कर संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में नगर धीवर समाज के प्रमुख पदाधिकारियो द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिलाप्रकोष्ठ की अध्यक्ष रजनी जलक्षत्री, उपाध्यक्ष चुन्नी जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष ओमेश्वरी जलक्षत्री, सहसचिव कुसुम जलक्षत्री, सचिव चंद्रकांता जलक्षत्री,उर्मिला जलक्षत्री,(पूर्व पार्षद), वीणा,आशा,कॉमनी, लीला, चंद्रिका,उ रामेश्वरी, कविता, दुरपत, प्रमिला, गौरी, कलेश्वरी, पूजा,नैनी , कौशल्या, अनुसुइया, राजकुँवर, वीणा, सोनल, साक्षी, उत्तरा, भाविनी,नगर धीवर समाज के अध्यक्ष डॉ. तेजराम जलक्षत्री, बृजलाल जलक्षत्री ,सुकलुराम जलक्षत्री,भरत शिवकुमार, सदाराम, रमन, बलराम,भूषण, दीपक, रूपेश,दिलीप , सुशील जलक्षत्री,रवि आनंद, देव, दुर्गेश,नरेंद्र, चमन, अमित,जीतू, राजकुमार ,मनीष, यशवंत, गोपी, राजा,उमाकांत,सतीश, कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन रजनी, ओमेश्वरी व नंदनी जलक्षत्री ने किया

About the author

Tukeshwar Lodhi