आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

जिलाध्यक्ष सजल चंद्रकर के नेतृत्व में रक्तदान कर युवा कांग्रेस आरंग ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(21.05.23)- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान् पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, चंदखुरी एवं शहर कांग्रेस कमेटी आरंग तथा युवा कांग्रेस के सयुक्त तत्वाधान में नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी क्षेत्रीय कार्यालय आरंग में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 32 वां बलिदान दिवस आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात सजल चन्द्राकर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर जिला ग्रामीण एवं युवा कांग्रेस के ब्लाक पदाधिकारियों के द्वारा भारत-रत्न स्व. राजीव गांधी जी के पूण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सजल चन्द्राकर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, शुभांशु साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा आरंग, सादिक बैलिम सदस्य उर्दू अकादमी, अजीत कोसले विस.अध्यक्ष एनएसयूआई आरंग, भरत लोधी एल्डरमेन, आलोक चन्द्राकर, शेखर साहू, प्रणय बंसोर, युगल किशोर, मनीष कंडरा, निजाम खान, पप्पू जांगड़े, संजय टंडन, नरसिंग भारती, हितेश महेश्वरी, वामन साहू, देवनारायण साहू, मंजू चन्द्राकर, रमेश ढ़ीढ़ी, साहिल पात्रे, तिलक निषाद, मोहित साहू, देवेंद्र कुमार लहरी, नरसिंग पटेल के द्वारा रक्तदान कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दिया गया।

About the author

Tukeshwar Lodhi