आरंग राजनीति

भेंट मुलाकात: आरंग में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(19.05.23)- नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने विधानसभा आरंग के कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और आमजनों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने मंत्री डॉ. डहरिया को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में बताया। लोगों ने नगरीय प्रशासन मंत्री को अपनी विविध समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवेदन भी प्रस्तुत किए। इस पर डॉ. डहरिया ने लोगों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

About the author

Tukeshwar Lodhi