आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

जनदर्शन में ग्रामीणों की मांग को मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने की पूरी…कुकरा-संडी और भानसोज मार्ग के लिए 14 करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत..

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(18.05.23)- जनदर्शन में क्षेत्र की जनता के समस्याओं को सुनने और निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने एक बार फिर क्षेत्र की जनता को सौगात दी है।पिछले कई वर्षों से कुकरा-संडी एवं भानसोज के ग्रामीणों के द्वारा बड़े नहरपार में आवागमन के लिये पक्की सड़क की मांग की जा रही थी, किन्तु ग्रामीणों की मांग सुनने वाला कोई नही था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन,विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष जनदर्शन में ग्रामीणों ने अपनी मांग दोहराई और जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की थी। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया के द्वारा ग्रामीणों की उक्त मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पक्की सड़क निर्माण की अनुशंसा की गई थी। जिस पर लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर रायपुर के द्वारा कुकरा संडी भानसोज (नहरपार) मार्ग लम्बाई 5.40 किमी. निर्माण कार्य हेतु 14 करोड़ 14 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर कुकरा संडी एवं भानसोज के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किये हैं। जिसमें प्रमुख रूप खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, टिकेश्वरी चन्द्रशेखर साहू सरपंच कुकरा, महेश साहू सरपंच संडी, संतोषी साहू स्थापन सरपंच भानसोज, चन्द्रप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष भानसोज, हरि बंजारे, मोहन साहू, सहित ग्राम के उपसरपंच, पंच, ग्रामवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

About the author

Tukeshwar Lodhi