आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

कर्नाटक चुनाव में मिली जीत का जश्न: आरंग में युवा कांग्रेस ने की हनुमान मंदिर में पूजा..आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाईयां

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(14.05.23)- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली धमाकेदार जीत का कांग्रेस पूरे देश भर में जश्न मना रही है।कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली भी छाए हुए थे और अब कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस सभी जगह हनुमान मंदिरो में पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का जाप कर रही है।इसी क्रम में आरंग में भी मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ.पलक वर्मा,सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका सारसर और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा आरंग बस स्टैंड स्थित हनुमान जी महाराज मंदिर में हनुमान चालीसा का जाप करते हुए पूजा अर्चना की गई।इसके बाद आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर कर्नाटक में मिली जीत का जश्न मनाया गया।इस दौरान भारती देवांगन ( अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी), मंगलमूर्ति अग्रवाल,अब्दुल गोरी ( महामंत्री जिला कांग्रेस),शरद गुप्ता (पार्षद),समीर गोरी(पार्षद),शुभांशू साहू (अध्यक्ष युवा कांग्रेस),आलोक शर्मा( उपाध्यक्ष जिला एनएसयूआई),पप्पू तंबोली,अजीत कोशले (अध्यक्ष एनएसयूआई),गणेश बांधे,राजेश्वरी साहू,मंजू चंद्राकर,आलोक चंद्राकर,बसंती साहू,उपेंद्र साहू,भरत लोधी,सागर जोशी,राकेश मिश्रा,कन्हैया सहनी,टिकेश्वर गिलहरे,पोषण साहू,सुदामा पाल,धर्मेंद्र साहू,आचु देवांगन,ईश्वर पटेल,राजकुमार,मनीष,प्रणय बंसोर,शुभम देवांगन,ऋषभ गोस्वामी,शेखर साहू,बबलू साहू,आयुष शुक्ला,निजाम खान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi