आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

केबिनेट मंत्री डॉ. डहरिया देंगे क्षेत्रवासियों को सवा 12 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

आरंग/ 19 सितंबर 2023/ नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा एवं प्रयासों से लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 01 रायपुर के द्वारा कुकरा सण्डी भानसोज नहरपार मार्ग निर्माण हेतु 11 करोड़ 26 लाख तथा ग्राम बकतरा में नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण हेतु 75 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है तथा समग्र योजनांर्तगत धीवर समाज सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख की स्वीकृति मिली है। जिसका 20 सितंबर दिन बुधवार दोपहर 01 बजे क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के करकमलांे से भूमिपूजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग करेंगे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रायपुर, थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक छ.ग. रानी पवन धीवर जनपद सदस्य आरंग, पुष्पा पिंटू कुर्रे जनपद सदस्य आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, रेश्मिका ज्ञानिक धीवर सरपंच ग्राम पंचायत बकतरा, संतोषी साहू सरपंच भानसोज, मालिक राम पटेल अध्यक्ष शाला विकास समिति हाई स्कूल बकतरा, ओमप्रकाश यादव जोन अध्यक्ष मंदिरहसौद, चन्द्रप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष भानसोज, हरि बंजारे जोन प्रभारी भानसोज कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी