आरंग(15.10.22)- आरंग शहर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के द्वितीय स्तर पर आरंग समोदा जोन
की प्रतियोगिताएँ आज से शुरू हुई। आज 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं की प्रतियोगिताएँ होनी थी। सभी 14 खेल संपन्न हुए जिसमे मितान क्लब 11 ki महिलाओं ने अधिकतर खेलों में बाज़ी मारी।
प्रतियोगिताएँ की शुरुवात कबड्डी से हुई जिसमे आरंग क्लब न 11 से खेल रही वार्ड नंबर 16 ( बैहार) की महिला टीम की समोदा से आई टीम से भिड़ंत हुई। बराबर चले मुक़ाबले में आरंग की टीम नीरा साहू की कप्तानी में विजयी हुई। इनका जीत का सिलसिला ख़त्म नहीं हुआ और इन्होंने खो खो, पिट्ठूल, संखली, बाँटी में भी बाक़ी सभी क्लबो की शिकस्त दी। इसके अलावा इस क्लब से महेशिया साहू ने 100 मीटर दौड़ में तो सबको पीछे छोड़ा ही, इन्होंने ने गेड़ी दौड़ में भी अतुलनीय प्रदर्शन किया।
समोदा की टीम ने भी रस्सा कस्सी में सबको खींचकर-गिराकर धूल चटाई और गिल्ली डंडा में भी सबसे ज्यादा अंक विजयी हुए।वार्ड नंबर 2 की प्रमिला यादव ने लंबी कूद में ऐसी छलांग लगायी की कोई बराबरी नहीं कर पाया। श्रीमती प्रमिला ने भौरा प्रतियोगिता में भी सबसे लंबे समय तक भौरा चलाया। वार्ड नंबर 8 से आशा जलछतरी और नैनी बाई की जोड़ी ने लंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। नीरा साहू ने बिल्लस में भी अद्वितीय प्रदर्शन किया और फुगड़ी में आरंग की सरिता लोधी ने सबसे लंबे समय तक फुगड़ी करके प्रथम स्थान हासिल किया।
इस प्रकार आरंग में महिलाओं द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ियाँ ओलंपिक 2022-23 का जोन स्तर 20 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को 18 से 40 वर्ष की महिलाओं की प्रतियोगिता होनी है जिसमे आरंग के 5 युवा मितान क्लबो की टीम का मुक़ाबला समोदा के क्लब से होगा।

