आरंग छत्तीसगढ़ शिक्षा संस्कृति

बाल दिवस पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, जीवन ज्योति स्कूल में आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(15.11.22)- सोमवार को आरंग के जीवन ज्योति इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल के जयंती अवसर पर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन और आदर्शों के बारे में बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान स्कूल के बच्चो ने आयोजित फैशन शो, फैंसी ड्रेस, एकल गीत, समूह गीत, नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर धनराज, प्राचार्य चेम्पाकवली कोविलक़म, उप प्राचार्य अस्वथि सुनील सहित प्रबंधन कर्मी और बच्चों के पालक उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi