कला • छत्तीसगढ़ • रायपुर

बच्चों ने बनाई मिट्टी से गणेश मूर्ति 

रायपुर। संस्कार से ही समृद्धि है। पर्यावरण संरक्षण के लिए लायंस क्लब रायपुर नमन द्वारा बच्चों के लिए मिट्टी के गणेश बनाने का कार्यक्रम विवेकानंद नगर इंग्लिश प्रायमरी स्कूल में आयोजित किया गया।

अध्यक्ष लायन मधु यादव ने बताया कि दूसरी कक्षा से पाँचवी कक्षा तक के बच्चों ने काली मिट्टी के साथ रंगीन मिट्टी से कलाकृति बनाने का अभ्यास किया। आरती तमंग, शैलेश कोहली, पद्मा राव ने मूर्तियो का निरीक्षण किया।

छात्र ईशान सोना, समीक्षा साहू, देवराज, अरुण सिन्हा, भावेश सेन को बेहतर मूर्ति बनाने के लिए ला. शेषा सक्सेना, ला. वी बरनेडाइल सरोज शैफी द्वारा सम्मानित किया गया। बाकी सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उन्हें उत्साहित किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी