छत्तीसगढ़

प्रदेश के तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों ने दिया धरना, निकाली रैली

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 249) के आह्वान पर आज प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों एवं ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी भवन, जय जवान पेट्रोल पंप के सामने रायपुर में धरना प्रदर्शन एवं महारैली का आयोजन किया गया. आंदोलन का मुख्य उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, महंगाई राहत और कैशलेस चिकित्सा सुविधा के नियम निर्देश जारी करने और केन्द्रीय कर्मचारियों में मध्य प्रदेश कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण, संविदा, दैनिक वेतन भोगी तथा अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किए जाने और उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने तथा अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त सहायक वर्ग तीन कर्मचारियों को मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने की छूट प्रदान करने और अनुकम्पा नियुक्ति में 10% की सीलिंग समाप्त करने तथा अन्य संबद्ध संगठनों की मांगे यथा ग्रामीण स्वास्थ्य सहयोग का परिणाम परिवर्तित कर ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी एवं सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारी किए जाने आईटीआई के कर्मचारी एवं अधिकारियों को समयमान का लाभ एवं पदोन्नति, छात्रावास अधीक्षकों को योग्यता के आधार पर मंडल संयोजक, क्षेत्र संयोजक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जैसे पदों पर विभागीय परीक्षा के माध्यम पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाए. छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज व्यापार विकास सहकारी संघ मर्यादित के मूल कर्मचारियों को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन में सम्मिलित किया जाए, समस्त विभाग में शासन के आरक्षण के नियमानुसार कर अधिकारी, कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान कर रिक्त पदों पर भप्ती की जाये. वर्क डिपार्टमेंट में कार्य सभी तकनीकी समग्र कर्मचारियों को निर्धारित समय अवधि में पदोन्नति का लाभ दिया जाए तथा पेंशनरों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किए जाने की मांगें सम्मिलित हैं.

आज यह महारैली का आयोजन 11:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया. इन सभी प्रमुख मांगों को ज्ञापन के रूप मे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर अथवा जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि को सौंपा जाएगा. ये कर्मचारी भवन में उपस्थित होकर कर्मचारियों से युक्त ज्ञापन ग्रहण करेंगे. उक्ताशय की जानकारी संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष रामचंद्र टांडी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष पीतांबर पटेल एवं संभागीय कोषाध्यक्ष साहिल मोतिया द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

About the author

मीडिया एमपीसीजी