आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

CM BREAKING : पारागांव में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आज से…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल…

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(29.04.23)- महानदी के किनारे बसे ग्राम पारागांव में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज केंद्र महासमुंद का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया है। 29 अप्रैल को अधिवेशन के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग होंगे। अध्यक्षता केशव नायक राम चंद्राकर अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज करेंगे। समापन दिवस 30 अप्रैल को मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर विधायक महासमुंद एवं अति विशिष्ट अतिथि पूनम चंद्राकर पूर्व मंत्री होंगे। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष केशव नायक चंद्राकर करेंगे।समाज के पूर्व अध्यक्ष वतन चंद्राकर ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया जावेगा। दो दिवसीय अधिवेशन में 21 उप क्षेत्र के पदाधिकारी प्रतिनिधि एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi