आरंग छत्तीसगढ़ शिक्षा

परीक्षा परिणाम: स्वामी आत्मानंद विद्यालय समोदा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित..

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(28.04.23)- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, समोदा जिला रायपुर में वार्षिक परीक्षा सत्र 2022- 23 के कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा पहली में जिग्यांश चंद्राकर प्रथम एवं सनिधि साहू द्वितीय, कक्षा दूसरी में टेशु साहू प्रथम एवं गार्गी साहू द्वितीय, कक्षा तीसरी में मोक्ष साहू प्रथम एवं तन्मय कुर्रे द्वितीय, कक्षा चौथी में दिव्यांशु साहू प्रथम एवं साक्षी चंद्राकर द्वितीय, कक्षा पांचवी में दीपशिखा साहू प्रथम एवं संस्कार निषाद द्वितीय, कक्षा छठवीं में अनन्या देवांगन प्रथम तथा शिवम साहू द्वितीय, कक्षा सातवीं में चांदनी देवांगन प्रथम एवं काव्य साहू द्वितीय, कक्षाआठवीं में काशी साहू प्रथम एवं रागिनी साहू द्वितीय, कक्षा 9वी में लोकप्रिया साहू प्रथम तथा मोनिका नवरंगे द्वितीय तथा कक्षा ग्यारहवीं कॉमर्स में झरना साहू प्रथम एवं नीलम साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आज्ञाराम ठाकुर जी तथा समस्त गुरुजनों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा समस्त विद्यार्थियों को अंकसूची वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

About the author

Tukeshwar Lodhi